*बी.वी.एम सेक्टर- 39 में मनाया गया भारतीय नौ सेना दिवस...।* « 03/Feb/2025
देश की सीमाओं की चौकसी करने वाली भारतीय नौ सेना की स्मृति में आज *भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर -39, चंडीगढ़ मार्ग, लुधियाना* में *भारतीय नौ सेना दिवस* अत्यंत जोश व उत्साह के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में विद्यालय की शिक्षिका *सुश्री अवनीत कौर* ने छात्रों को भारतीय नौ सेना के इतिहास, भूमिका तथा देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में इसके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। कक्षा पहली एवं दूसरी के नन्हे - मुन्ने छात्रों ने भारतीय नौ सेना के प्रति नतमस्तक होते हुए रैली निकाली। बच्चों ने शहीदों से संबंधित *पोस्टर निर्माण एवं नारा लेखन* गतिविधियों में भाग लेते हुए अपने देश भक्ति के जज़्बे को उजागर किया तथा राष्ट्रीयता की भावना से ओत- प्रोत *वक्तव्यों, फैंसी ड्रेस तथा एवं शिल्प* के माध्यम से भारतीय सैनिकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। *प्रधानाचार्या श्रीमती उपासना जी मोदगिल* ने भारतीय नौ सेना के शौर्य एवं अदम्य साहस को नमन करते हुए बच्चों को देश की रक्षा के लिए अपनी जान की बाज़ी लगा देने वाले सैनिकों से सच्ची राष्ट्रीयता की प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।